टिटौली मे जमीन विवाद पर फिर दो पक्ष भिड़े, तीन का शांतिभंग मे चालान

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र के टिटौली गांव मे गाटा संख्या 232 की जमीन को लेकर चल रहा विवाद सोमवार को फिर तनावपूर्ण हो गया। निर्माण कार्य शुरू होने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसके बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर शांतिभंग की धाराओं में चालान किया है। यह विवाद किसान कांताप्रसाद गंगवार और अख्तर हुसैन के बीच लंबे समय से चल रहा है। दो दिन पहले शनिवार को तहसीलदार आशीष कुमार के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जमीन की पैमाइश की थी और कांताप्रसाद के खेत का सीमांकन भी कराया था। हालांकि, सीमांकन के बाद उन्हें भूमि पर कब्जा नही दिलाया गया था। इसी दौरान जिला पंचायत सदस्य ममता गंगवार ने विरोध स्वरूप पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया था। जिससे मामला और संवेदनशील हो गया था। सोमवार को कांताप्रसाद अपनी सीमांकित भूमि पर मजदूरों के साथ पहुंचे और निर्माण कार्य शुरू करा दिया। इसकी जानकारी मिलते ही दूसरे पक्ष की महिलाएं मौके पर पहुंच गई और उन्होंने निर्माण कार्य रुकवा दिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक और हाथापाई की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने कांताप्रसाद, मजदूर राजीव कुमार और उमेश कुमार को हिरासत में लेकर थाने ले गई। इसी दौरान पीस कमेटी की बैठक मे पहुंची एसडीएम निधि शुक्ला ने दोनों पक्षों को अदालत के अगले आदेश तक किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य न करने के निर्देश दिए। प्रशासन की हिदायत के बाद दोनों पक्ष शांत हुए। पुलिस ने शाम को तीनों लोगों का शांतिभंग की धाराओं में चालान कर दिया। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *