झुमका तिराहे पर रील बनाने पर हंगामा, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने कहा- रील के जरिए फैलाया जा रहा जिहाद

बरेली। बरेली का प्रसिद्ध झुमका तिराहा सोमवार से नए विवाद के चलते चर्चा में है। एक तरफ जहां लोग इस स्थान पर आकर फोटो और रील बनाते है। वही बजरंग दल के लोगों ने यहां रील बनाने पर कड़ी नाराजगी जताई। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने धमकी भरे लहजे मे कहा- झुमका तिराहे की बहुत वीडियो वायरल हो रही हैं। यहां हिंदू लड़कियां डांस करती हैं तो उनकी वीडियो लड़के अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में डाल रहे है। अपलोड कर रहे हैं। उनको यह बात बता देना चाहते हैं, अगर तुमने किसी की चुपके से और गुप्त तरीके से वीडियो बनाई तो अब हमारे लड़के भी यहां रह रहे है। यह रोज यहां घूमते हैं और अगर ऐसे लोग वीडियो बनाते मिल गए या किसी के सोशल मीडिया अकाउंट पर ऐसी वीडियो मिल गई, तो हम उसे सही कर देंगे। अगर हमारे ऊपर मुकदमा लिखा जाए, उस बात की भी हमें चिंता नहीं। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे किसी के रील बनाने के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन जिस तरह से कुछ लोग हिंदू लड़कियों को लक्ष्य बनाकर चुपके से वीडियो बना रहे हैं, वह गलत है। उनका आरोप है कि ये लोग गलत मंशा के साथ रील बनाते हैं, जिससे हिंदू समाज में असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है। संगठन ने प्रशासन से इस मामले में हस्तक्षेप करने और ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की है। बरेली पुलिस, नगर निगम बरेली और बरेली विकास प्राधिकरण (BDA) से अनुरोध है कि झुमका स्मारक के चारों ओर एक मजबूत सुरक्षा घेरा व रेलिंग बनाई जाए, ताकि लोग नीचे से सुरक्षित तरीके से फोटो और वीडियो बना सकें, लेकिन कोई भी झुमका पर चढ़कर उसे नुकसान न पहुंचा सके।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *