जिले मे स्मैक तस्करो के अवैध निर्माण पर फिर चलेगा बुलडोजर

फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। योगी टू सरकार के गठन के बाद बुलडोजर का जमकर शोर है। इंटरनेट मीडिया से लेकर हर जगह बुलडोजर बाबा के नारे की गूंज है। अवैध गतिविधियों से संपत्ति अर्जित करने वाले तस्करों के विरुद्ध योगी वन सरकार में कमरतोड़ कार्रवाई हुई। माफिया व तस्करों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर जमीदोज किया गया। जनता ने सरकार की इस कार्रवाई को खूब सराहा। लिहाजा, योगी टू सरकार का गठन होने के बाद अब एक बार फिर जिले मे बुलडोजर का शोर सुनाई देगा। पुलिस की रिपोर्ट के बाद बीडीए ने तैयारी पूरी कर ली है। योगी वन सरकार मे जिले मे स्मैक तस्करों के आलीशान बैक्वेंट हाल, मकान, मार्केट पर बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया गया। फतेहगंज पश्चिमी के ड्रग माफिया नन्हे लंगड़ा का आशियाना बैंक्वेट हाल, उस्मान व उसकी पत्नी रेहाना की दोनों मार्केट, रिफाकत की मार्केट, फरीदपुर के बकैनिया के इरफान का जनता ढाबा, पढेरा के ड्रग माफिया शहीद खां उर्फ छोटे की बैट्री फैक्ट्री, इस्लाम की नकटिया में बनी मार्केट, उसकी पत्नी का मकान व उस्मान के बेटे फैजान उर्फ राजाबाबू के किला स्थित मकान पर बुलडोजर चला दिया। शराब माफिया मनोज जायसवाल के डाउनटाउन बार तक को ढहा दिया गया। ठीक चुनाव के बीच मे उस्मान के मकान पर बुलडोजर चलाकर बीडीए ने इरादे साफ कर दिये थे। अब योगी टू सरकार के गठन के बाद फरीदपुर के तीन तस्करों के साथ फतेहगंज पश्चिमी मे दो तस्करों समेत करीब 12 अवैध निर्माण को चिह्नित कर लिया गया है। जल्द ही इन तस्करों के निर्माण पर भी बुलडोजर गरजेगा। पुलिस की रिपोर्ट के बाद तस्करों की पूरी कुंडली बीडीए ने तैयार कर ली है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *