फरीदपुर की महिला ने डीएम कार्यालय पर आत्मदाह की दी धमकी, किया नजरबंद

फरीदपुर, बरेली। पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट फरीदपुर की महिला ने 28 मार्च को डीएम कार्यालय के सामने आत्मदाह की धमकी दी। धमकी मिलने के बाद पुलिस ने महिला को घर में नजरबंद किया है। आपको बता दें कि थाना फरीदपुर के रजनापुर गांव के सुरेश का भाइयों से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। सुरेश की पत्नी मुन्नी देवी ने बताया दो माह पहले देवरों अंकित और श्रीपाल ने उसे बेरहमी से पीटा। घायल अवस्था मे उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। महिला ने देवरों के खिलाफ थाने में जानलेवा हमले की तहरीर दी। आरोप है पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केवल मारपीट का मुकदमा दर्ज किया था। इसके साथ ही पुलिस ने उनके खिलाफ शांतिभंग के आरोप की कार्रवाई करके छोड़ दिया था। इसके बाद से दोनों आरोपी उसे परेशान कर रहे है। महिला ने अफसरों से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे में जानलेवा हमले की धाराएं बढ़ाने की मांग की लेकिन कोई कार्रवाई नही की गई। इस पर उसने मुख्यमंत्री को चिट्ठी भेजकर 28 मार्च को डीएम कार्यालय मे आत्मदाह की धमकी दी। मुख्यमंत्री कार्यालय मे आत्मदाह की धमकी का पत्र पहुंचते ही खलबली मच गई। मुख्यमंत्री कार्यालय से तत्काल बरेली के पुलिस अफसरों को कार्रवाई करने का आदेश दिया गया। शनिवार को सीओ एसके राय पुलिस टीम के साथ मुन्नी देवी के घर पहुंचे। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का भरोसा दिया। इसके बाद मुन्नी देवी के घर पर पुलिस टीम को तैनात कर दिया गया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *