फतेहगंज पश्चिमी, मीरगंज, बरेली। पेट्रोल डीजल की कीमत में हो रही बेतहाशा बढ़ोत्तरी को लेकर शुक्रवार को कांग्रेसियों ने पार्टी हाईकमान के निर्देश पर केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर जोरदार नारेबाजी की। शहर सहित तहसील क्षेत्र में कई स्थानों पर पेट्रोल, डीजल की बढ़ती कीमत को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर धरना दिया। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय शुक्ला के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने डेलापीर चौराहे से पेट्रोल पंप तक रिक्शे पर स्कूटी रखकर नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च किया। सभी कांग्रेस जनों ने डीजल,पेट्रोल, गैस के बढ़ते हुए दामो पर चिंता जताई। अध्यक्ष अजय शुक्ला ने कहा कि आज देश में डीजल और पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं।सिरौली मे कांग्रेस जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक वेग सकलैनी के नेतृत्व में अलीगंज बरेली रोड पर पेट्रोल पंप के समीप नारेबाजी की और धरना दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारें गरीब, किसान और मजदूर की विरोधी हैं, लगातार महंगाई बढ़ रही है, पेट्रोल, डीजल के रेट भी रिकार्ड तोड़ चुके हैं। सरकार की नीतियों से जनता परेशान और त्रस्त है। जिला प्रवक्ता पंडित राज शर्मा, नाजिम हुसैन, रियाजुल प्रधान, डॉ. अब्दुल रूप मियां, अलाउद्दीन अंसारी, शक्ति शर्मा, सरफराज मौजूद रहे। भमोरा में कांग्रेस जिला महामंत्री पंडित राजन उपाध्याय के नेतृत्व में तांगे पर सवार होकर कांग्रेसी तिरुपति पैट्रोल पम्प तक पहुंचे। उन्होंने तपती धूप में बैठकर आधा घंटा तक पेट्रोल, डीजल की महंगाई को लेकर धरना दिया। कहा कि 25 बार इस सरकार में पेट्रोल और डीजल के रेट बढ़े हैं। फईम खां, भूरे सैफी, हरीशंकर शर्मा, वाहिद खान, मोतीराम मौर्य आदि मौजूद रहे। बिशारतगंज में मझगवां ब्लाक अध्यक्ष गुफरान अली के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पेट्रोलियम ऑयल के दाम में वृद्धि करके किसानों एवं गरीबों के पेट पर लात मारने का कार्य किया है। गोपाल सिंह, बसंत कुमार सिंह, रशीद खां, विराट, शकील अहमद, नरेश पाल, शाकिर अली आदि मौजूद रहे। शुक्रवार को कांग्रेसियों ने कस्बे के बाईपास मार्ग पर धरना दे जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरन कांग्रेसियों ने केन्द्र सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी की। इसमें पार्टी के ब्लाक अध्यक्ष डॉ. दत्तराम गंगवार, जिला महासचिव महावीर गुप्ता, नबी अहमद एडवोकेट, ईदुल हसन, शफीक अहमद, चौधरी रंधावा सिंह, शमशुल हसन, वहीद अहमद, अहसान अहमद, अरशद अली, अंगनलाल, कौसर खान आदि थे। बही फतेहगंज पश्चिमी स्थित ठिरिया खेतल के पेट्रोल पंप पर कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष डा. मुदित प्रताप सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल और डीजल मूल्यवृद्धि के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने सरकार से कीमतें कम करने की मांग की। कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पांडे, ओमपाल सिंह यदुवंशी, पूर्व ब्लाक प्रमुख देवपाल सिंह चौहान, रविंद्र सिंह चौहान, तौफीक अहमद, राजू गंगवार, हरवंश कुमार, मयंक कुमार, महेंद्र पाल, सोमपाल मौर्य, ज्ञान सिंह, विशाल रस्तोगी, लालता प्रसाद, वेदपाल, चंद्रपाल कश्यप, अनुपम सक्सैना, विजय कुमार गुप्ता, सर्वेश कश्यप, धर्मवीर, रामगोपाल आदि लोग मौजूद रहे। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने साइकिल मार्च निकालकर महंगाई का विरोध करते हुए जमकर प्रदर्शन किया। गुरुवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ मंगल बाबू एवं प्रोफेसर अलाउद्दीन खां तमाम कार्यकर्ताओं के साथ साइकिल मार्च निकालते हुए पेट्रोल पंप पर पहुंचे। उन्होंने जोरदार प्रदर्शन करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने पेट्रोल,डीजल की कीमतें बढ़ाकर जनमानस को मुश्किल में डाल दिया है। महगाई से लोग त्राहि त्राहि कर रहे हैं। कार्यक्रम में ज्ञानेंद्र कुमार ब्लॉक अध्यक्ष फरीदपुर, वरिष्ठ कांग्रेसी सोहन लाल शर्मा, हरीश शर्मा, रोहित शर्मा, वालिस्टर सिंह, अर्जुन सिंह, प्रत्यूष पांडे, आशू बाबू, आदर्श बाबू, राजीव कुमार, यामीन अंसारी, सभासद आमिर हुसैन आदि कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।।
बरेली से कपिल यादव