Breaking News

जिले भर के स्कूलों में शिक्षकों और छात्रों ने लगाए पौधे, वातावरण स्वच्छ रखने का लिया संकल्प

फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। शनिवार को जिले भर के स्कूलों में भी पौधरोपण हुआ। जूनियर हाईस्कूल रहपुरा चौधरी में प्रधानाध्यापक हरीश बाबू शर्मा के साथ स्टाफ के सभी सदस्यों और छात्रों ने पौधे लगाए। जूनियर हाईस्कूल बारीनगला में प्रधानाध्यापक डॉ विनोद कुमार शर्मा ने पौधे रोपे। उन्होंने बच्चों को पौधों के रखरखाव के बारे में भी जानकारी दी। कंपोजिट स्कूल बिथरी चैनपुर मे प्रधानाध्यापक नरेश गंगवार ने पौधारोपण किया। उन्होंने बताया कि बच्चों को यह जिम्मेदारी दी गई है कि वह रोजाना पौधों को पानी देंगे। शिक्षक बच्चों का मार्गदर्शन करेंगे। ब्लाक रामनगर के समस्त विद्यालयों में खंड शिक्षा अधिकारी डॉ जगदीश कुमार के निर्देशन में सभी शिक्षकों ने बच्चों संग वृक्षारोपण कर वातावरण स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। इस मौके पर सत्येंद्र पाल सिंह, पुष्पेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार वर्मा, संतोष कुमार, महेश कुमार, अंकित कुमार, इसहाक बाबू, मोहित कुमार, इफ्तेखार अहमद इत्यादि मौजूद रहे। प्राथमिक विद्यालय चांदूपुरा शिवनगर में प्रधानाध्यापक सुरेंद्र प्रताप सिंह हरपाल वर्मा इत्यादि ने बच्चों के साथ वृक्षारोपण कराया तो वही कंपोजिट विद्यालय बाड़ीखेड़ा मे प्रधानाध्यापक पवन दिवाकर, खजान सिंह, देव ऋषि वर्मा, रामनरेश इत्यादि ने वृक्षारोपण कराया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय जोगीठेर के बच्चों ने 37 फल एवं फूलों के पौधे लगाकर उन पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी सुरक्षा की शपथ ली। बालिकाओं ने प्रत्येक पेड़ पर राखी बांधते हुए उनकी रखवाली तथा प्रतिदिन पानी देने की बात कही। विद्यालय के प्रधानाध्यापक लाल बहादुर गंगवार ने पौधारोपण किया। ब्लाक फतेहगंज पश्चिमी के समस्त विद्यालयों में खंड शिक्षा अधिकारी दिनेश जौहरी के निर्देशन में सभी शिक्षकों ने बच्चों संग वृक्षारोपण किया। प्राथमिक विद्यालय चिटौली मे इंचार्ज अध्यापक संदीप कुमार गुप्ता व शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष कपिल यादव ने पौधरोपण किया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *