Breaking News

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बरेली द्वारा जिला कारागार बरेली में हिंदी दिवस की लगी कार्यशाला

बरेली-आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बरेली के तत्वाधान में सचिव जया प्रियदर्शिनी के आदेशानुसार हिंदी दिवस की 14वीं तिथि के अवसर पर विशेष कार्यक्रम एक शिविर का आयोजन जिला कारागार बरेली में किया गया । कार्यक्रम में उपस्थित जेल में बंद कैदियों को हिंदी दिवस के बारे में विस्तार से बताया गया तथा सरकार द्वारा संचालित जन कल्याण कारी योजनाओं के बारे में भी बताया गया । एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के टोल फ्री नंबर 15100 के बारे में भी अवगत कराया । शिविर को सफ़ल बनाने में जेल अधीक्षक जी का पूर्ण सहयोग रहा। शिविर को डिप्टी जेलर राघवेंद्र वर्मा जी एवं अध्यापक योगेश गंगवार , पी एल वी / अधिकार मित्र सत्य पाल सिंह के द्वारा जागरूक किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *