राजस्थान/बाड़मेर – जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल ने बाड़मेर जिला मुख्यालय स्थित वेयर हाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान नगर निकाय से संबंधित ईवीएम को वेयर हाउस में सुरक्षित रखवाने की प्रक्रिया का जायजा लिया।जिला निर्वाचन अधिकारी चिन्मयी गोपाल ने निरीक्षण के दौरान वेयर हाउस में रखी चुनाव सामग्री, ईवीएम मशीनों, वीवीपैट इकाइयों तथा अन्य आवश्यक उपकरणों की सुरक्षा व्यवस्था, स्टोरेज की स्थिति और रख-रखाव का बारीकी से जायजा लिया।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों से वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, लॉग बुक संधारण, सीलिंग प्रक्रिया और नियमित मॉनिटरिंग की जानकारी ली। जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वेयर हाउस में सभी सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि चुनाव संबंधी सामग्री की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिला कलक्टर ने अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं पूर्णतः पारदर्शी और सुरक्षित रखी जाएं। ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की शिकायत या कमी का अवसर नहीं रहे। निरीक्षण के दौरान वेयर हाउस परिसर की स्वच्छता, अग्नि सुरक्षा व्यवस्था और आपातकालीन तैयारियों की जांच की गई।इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर रवीन्द्र कुमार,यूआईटी सचिव विवेक व्यास, अधिवक्ता कुमार कौशल अम्बा लाल जोशी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के बाद चिन्मयी गोपाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वेयर हाउस की नियमित जांच और रिपोर्टिंग सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी कमी का तत्काल निवारण किया जाए।
— राजस्थान से राजूचारण
