जिला अस्पताल में किन्नरों ने मचाया उत्पात, वीडियो वायरल

बरेली। जनपद के थाना बारादरी क्षेत्र मे विवाद के बाद जिला अस्पताल में मेडिकल के दौरान किन्नरों ने जमकर उत्पात मचाया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि कोतवाली पुलिस का कहना है कि इस मामले में दो व्यक्तियों का शांतिभंग में चालान किया गया है। बारादरी के स्थित नवादा शेखान में दो दिन पहले रास्ते में टेंपो खड़ा करने को लेकर कुछ युवकों ने किन्नर से मारपीट की और बाद उनकी कार में तोड़फोड़ की गई। इस मामले में किन्नर के साथी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग भी मेडिकल कराने जिला अस्पताल पहुंच गए। तभी वहां मौजूद किन्नरों ने दूसरे पक्ष के लोगों को घेर लिया और उनसे मारपीट करते हुए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में जमकर हंगामा किया। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कोतवाली इंस्पेक्टर राजीव सिंह बताया कि जिला अस्पताल में हंगामा को लेकर दो व्यक्तियों का शांतिभंग में चालान किया गया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *