ग्लोबल अचीवमेंट बेस्ट टीचर अवार्ड से सम्मानित हुए डाॅ. अमित शर्मा

नव प्रज्ञा काव्य फाउंडेशन संस्था से शिक्षा, संस्कृति और समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्यों हेतु मिला सम्मान

अपने गुरू स्वर्गीय प्रो. एन.एल. शर्मा को पुरस्कार किया समर्पित

बरेली/ वाराणनी। भारत सरकार और मध्यप्रदेश सरकार द्वारा पंजीकृत, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय सांस्कृतिक, शिक्षा, समाज सुधार और समाज सेवा में बढ़चढ़ कर अपना योगदान देने वाली संस्था, नव प्रज्ञा काव्य फाउंडेशन, वाराणसी द्वारा डॉ. अमित शर्मा को ग्लोबल अचीवमेंट बेस्ट टीचर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। राज्य अध्यापक पुरस्कार, राज्य आईसीटी पुरस्कार, राज्य नवाचारी शिक्षक पुरस्कार एवं राष्ट्रीय विद्या विभूति सम्मान आदि अनेकों पुरस्कारों से सम्मानित प्राथमिक विद्यालय मटिया नगला, फरीदपुर, बरेली के प्रधान अध्यापक डॉ. अमित शर्मा को यह पुरस्कार शिक्षा, संस्कृति और समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्यों हेतु मिला है। संस्था की अध्यक्ष डॉ. कृष्णा जोशी, उपाध्यक्ष ममता त्रिपाठी, सचिव प्रज्ञा सिंह एवं संयोजक मिथलेश कुमार सिंह ने पुरस्कार स्वरूप ट्रॉफी, प्रशस्ति पत्र, मेडल एवं ग्लोबल अचीवमेंट बेस्ट टीचर अवार्ड 2024 पुस्तक प्रदान की हैं। डॉ. अमित शर्मा ने अपने इस पुरस्कार को अपने गुरू स्वर्गीय प्रोफेसर एन.एल. शर्मा को समर्पित किया है। डॉ. अमित शर्मा की इस उपलब्धि पर डॉ. अखिलेश उपाध्याय, डॉ. संजीव शर्मा, डॉ. श्वेता शर्मा, रितु शर्मा, तृप्ति उपाध्याय, प्रखर, शिखर, डॉ. अजय शर्मा, डॉ. सौरभ सिंह, विवेक शर्मा, विकास, हिमांशु, अश्वनी, ज्योति, शिखा, लोचन सिंह, राहुल जैन, विमलेश्वरी देवी, ममता, प्रीति, हेमेंद्र सिंह, शुभ्रा शर्मा, बबिता, रमेश, वैष्णवी, वात्सल्या, वैष्णव, प्रज्ञन्य शर्मा एवं अन्य स्वजनों ने बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *