गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर हुए गुरु वाणी व भजन कीर्तन, चला लंगर

बरेली। श्री गुरु गोविंद सिंह के 375वें प्रकाश पर्व पर विशप मंडल इंटर कॉलेज के पंडाल मे विशाल दीवान साहिब दरबार सजाया गया। जिसमें हजारों की सख्या में पहुंचे लोगों ने संगत मे शामिल होकर गुरु वाणी और भजन कीर्तन सुने। बुधवार की सुबह सबसे पहले श्रीगुरु ग्रन्थ साहिब की सवारी को कार द्वारा कीर्तन करते हुए गुरुद्वारा चौकी चौराहे से लाया गया। गुरु ग्रन्थ साहिब को मुख्य दीवान के पंडाल में सिंहासन पर सुशोभित किया गया। ठंड भी संगत को वहां पहुंचने से नहीं रोक सकी। श्री गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व विशप मंडल इंटर कालेज के मैदान मे अद्धभुत छटा नजर आ रही थी। संगत के लिए सुबह से ही लंगर का आयोजन किया गया था। जिसमें रोटी, दाल सब्जी के साथ ही चाईनीज आइटम भी प्रसादी के लंगर में चखे गए। लोगों ने बहुत ही प्रेम भाव से लंगर में प्रसाद चखा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *