गाजे-बाजे और गुलाल के बीच गणपति प्रतिमा का गंगा मे विसर्जन

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला माली मे पांच दिवसीय गणेश चतुर्थी महोत्सव के बाद शुक्रवार को गणेश प्रतिमा का गाजे-बाजे और गुलाल के बीच धूमधाम से गंगा मे विसर्जन किया गया। इससे पहले सोमवार को आयोजक दिलीप मराठा ने पंडित पवन पांडेय से विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराकर प्रतिमा की स्थापना कराई थी। शुक्रवार को श्रद्धालु गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के साथ प्रतिमा लेकर पिथुपुरा पहुंचे। जहां गंगा में विधि-विधान से प्रतिमा का विसर्जन किया गया। शनिवार को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान डॉ मुदित प्रताप सिंह, वरुण गुप्ता, गौरव गुप्ता, निखिल भारद्वाज, गोलू ठाकुर, गोलू पोरवाल, हिमांशु भारद्वाज, देवांश रस्तोगी, रितिक भारद्वाज, तुषार रस्तोगी, राजेश भारद्वाज, प्रफुल रस्तोगी, दिलीप मराठा, राम गुप्ता, राहुल गुप्ता, प्रदीप गर्ग, सुरेश गुप्ता, सुधीर पोरवाल, सुबोध पोरवाल, सौरभ गुप्ता, सुलर्भ गुप्ता, शंकर गुप्ता, आर्यन गुप्ता, सचिन गुप्ता और तनिश गुप्ता मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *