गांधी जयंती पर नीता अहिरवार ने फहराया तिरंगा

बरेली – जिला प्रबोशन अधिकारी नीता अहिरवार ने महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर नमन किया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती रविवार को धूमधाम से मनाई गई। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। गांधी जयंती का पर्व जनपद में जगहों-जगहों पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री तथा अमर शहीदों की मूर्तियों/चित्रों पर अनावरण माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया। गांधी जयंती बड़े धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सभी सरकारी व अर्ध सरकारी संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।
बरेली मंडल के महिला कल्याण विभाग की उपनिदेशक/जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रीमती नीता अहिरवार ने रविवार को गांधी जयंती के अवसर पर उप निदेशक उत्तर प्रदेश महिला कल्याण विभाग कार्यालय रामपुर गार्डन बरेली में ध्वजारोहण के बाद महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर किया नमन।
नीता अहिरवार ने कहा कि महात्मा गांधी जी का जीवन पर्याप्त देश की अखंडता के लिए संघर्षरत रहा। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी, सत्य के रास्ते पर चलने का आह्वान किया और देश को स्वतंत्र कराया। उनकी प्रासंगिकता हमेशा बनी रहेगी। नई पीढ़ी को उनके व्यक्तित्व के बारे में बताने की बहुत आवश्यकता है। उन्होंने अहिंसा को विचार के रूप में प्रतिपादित करते हुए आखिरी दम तक भारत को एक रखने का प्रयास किया। आज ही के दिन पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी का भी जन्मदिन है, वे भी सादगी और कर्तव्य परायणता की प्रतिमूर्ति थे। लाल शास्त्री जी ने न सिर्फ देश के वीर सैनिकों का मनोबल बढ़ाया बल्कि किसानों को भी आत्मनिर्भर बनाने के भरसक प्रयास किये। आगे कहा कि उन्होंने देश को जय जवान- जय किसान का ऐतिहासिक नारा दिया।

बरेली से संवादाता डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *