खानकाहे नियाजिया : जश्ने चिरागा के आखिरी दिन उमड़ी भीड़

बरेली। खानकाहे नियाजिया एक बार फिर चिरागों की रोशनी से जगमग हो गई। बुधवार को मन्नत मुराद पूरी होने का ख्वाब लेकर खानकाहे पहुंचे अकीदतमंदों ने चिराग रोशन किए। सभी मजहब के लोग चिराग लेकर खानकाहे पर पहुंचे। खानकाहे पर गोस पाक के नाम से चरागा हुआ। दो दिन से चल रहे जश्न ए चिरागा में बुधवार को ख्वाजा कुतुब की गलियां अकीदतमंदों की भीड़ से खचाखच नजर आई। यहां गंगा जमुनी तहजीब की झलक दिखाई दी। मंजर ऐसा था कि हर मजहब के लोग हाथ उठाए चिराग रोशन करने पहुंचे।आंखें बयां कर रहीं थी दर्द की वो दास्तां जब अपने हमदर्द के लिए मजार पर दुआ की जा रही थीं। शाम को शुरू हुआ चरागा रोशन करने का सिलसिला देर रात तक चला। अकीदतमंदों ने मन्नत और मुरादों का चरागा रोशन किया। खानकाहे नियाजिया के प्रबंधक जुनैदी मियां नियाजी ने बताया कि हर साल होने वाले जश्न में हजारों लोग अपनी उम्मीदों के साथ यहां आते हैं और चराग रोशन करके मन्नतें मांगते हैं। सज्जादानशीन मेहंदी मियां खानकाही चराग रोशन किये। देश, कौम और जायरीन के लिए दुआ की। खानकाह के सचिव मौलाना कासिम ने बताया कि खानकाह पर निजामुद्दीन औलिया का कुल संपन्न हुआ।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *