क्लैट मे यशस्वी ने हासिल की 337वीं ऑल इंडिया रैंक

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट यानी क्लैट 2025 मे बरेली शहर निवासी यशस्वी सिंह ने सफलता हासिल की है। यशस्वी सिंह ने क्लैट (CLAT) मे ऑल इंडिया रैंक 337वीं व महिला मे 151वीं रैंक हासिल की है। यशस्वी की इस उपलब्धि पर परिवार सहित पूरे क्षेत्र मे खुशी की लहर है। क्लैट एग्जाम मे सफलता पाने वाली यशस्वी सिंह जनपद के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव सिरसा जागीर व हाल निवासी बरेली शहर की रहने वाली है। यशस्वी ने क्लैट परीक्षा मे ऑल इंडिया में 337वीं व महिला में 151वीं रैंक हासिल की। यशस्वी सिंह के पिता उपेंद्र सिंह एलआईसी मे विकास अधिकारी के पद पर है। उपेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी बेटी ने हाईस्कूल व इंटर सेंट मारिया बरेली व एलएलबी ऑनर्स की डिग्री मुंबई के एक कॉलेज से की है। उनकी छोटी बेटी मनस्वी सिंह दिल्ली मे इकोनॉमिक्स ऑनर्स कर रही है। यशस्वी सिंह की मां अनुपमा सिंह ग्रहणी है। यशस्वी ने घर रहकर ही छह घंटे रोजाना पढ़कर यह सफलता हासिल की है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *