कोचिंग जा रही छात्रा से मनचले को छेड़छाड़ पड़ी भारी, जमकर हुई पिटाई, गिरफ्तार

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र के एक गांव मे मनचले युवक ने कोचिंग को जा रही छात्रा की स्कूटी के आगे बाइक लगा कर उसे गिरा दिया और फिर छात्रा के साथ छेड़छाड़ करना शुरू कर दी। इस दौरान छात्रा के शोर मचाने पर गांव के अन्य लोग इकट्ठा हो गये। लोगों ने मनचले की जमकर पिटाई की। वही आरोपी को  लड़की ने जमकर भी जमकर पीटा और पुलिस को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव मे रविवार की सुबह कोचिंग पड़ने फतेहगंज पश्चिमी कस्बे स्कूटी से जा रही थी। तभी अचानक उसी गांव का दूसरे समुदाय इस्लाम शाबिर उर्फ आसिफ पुत्र भूरे निवासी अगरास पीछे से बाइक से आया और उसके स्कूटी के आगे बाइक लगा दी और छेड़छाड़ करने लगा। लड़की स्कूटी लेकर गिर पड़ी और उसने शोर मचाया। शोर सुनकर लोग एकत्रित हो गये और लोगों ने मनचले इस्लाम शाबिर उर्फ आसिफ पुत्र भूरे निवासी अगरास को पकड़ लिया फिर गांव की भीड़ ने लड़के की पिटाई लगा दी। लड़की ने अपने घर फोन कर दिया। परिजन भी आ गये उन्होंने फोन कर पुलिस को सूचना दी। मामला दो समुदाय का होने से भीड़ इकट्ठा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़के को गिरफ्तार कर लिया। लड़की की दी तहरीर पर पुलिस जांच कर कार्यबाही कर रही है। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि लड़की की दी तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *