कैशलेस चिकित्सा योजना से शिक्षकों को मिलेंगी निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं

मीरगंज, बरेली। तहसील सभागार में विधायक डॉ. डीसी वर्मा, एसडीएम निधि शुक्ला, तहसीलदार आशीष कुमार सिंह, बीईओ अवनीश कुमार, पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज अगरास के प्रधानाचार्य पीयूष कुमार समेत मीरगंज और फतेहगंज पश्चिमी के शिक्षकों ने वाराणसी में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शुरू की गई कैशलेस चिकित्सा योजना का लाइव प्रसारण देखा। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी मीरगंज अवनीश कुमार ने अतिथियों को पौधे भेंट किए। विधायक ने कहा कि सरकार की यह पहल शिक्षकों के स्वास्थ्य सुरक्षा के हितों को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। इस दौरान राजेश मिश्रा, मनोज शर्मा, फहीम, फरहान, संतोष कुमार, तेज बहादुर, विनोद कुमार, धन सिंह आदि मौजूद रहे। 35 शिक्षकों को दिए कैशलेस चिकित्सा के कार्ड : फरीदपुर, भुता। मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत फरीदपुर और भुता ब्लॉक के 35 शिक्षकों को इलाज का कार्ड वितरण किया गया। बुधवार को तहसील सभागार में मुख्यमंत्री कैशलेस शिक्षा योजना के कार्ड वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ एमएलसी कुंवर महाराज सिंह एवं ब्लॉक प्रमुख सोनम ग्वाल ने किया। भुता और फरीदपुर ब्लॉक के 35 शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत कार्ड दिए गए। इस मौके पर एसडीएम रामजन्म यादव कार्यक्रम संयोजक खण्ड शिक्षा अधिकारी फरीदपुर शीशपाल सिंह, भुता के शशांक शुक्ला आदि थे।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *