बरेली- विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी कैलाश अस्पताल और पैराडाइज सोशल ट्रस्ट ने मिलकर रामगंगा आश्रम में बच्चों के साथ होली का त्योहार उत्साह पूर्वक मनाया। फाग उत्सव में अस्पताल और ट्रस्ट से जुडे लोगो ने बच्चों संग होली खेली।
इस अवसर पर चेयरमैन कैलाश अस्पताल संजीव कुमार पांडेय ने बच्चों को नए वस्त्र भी भेंटकिए। इं. अभिषेक शंखधार ,अनिल मुनि,मुकेश तिवारी, गोपाल शर्मा,गौरी पांडेय, स्पर्श पांडेय,अभिजीत शंखधार,संजय शर्मा ने गुलाल,साबुन, जूस, टॉफी बच्चों को भेंट की।इस अवसर पर सभी ने मिलकर गुलाल की होली खेली और खूब मस्ती व डांस किया और शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संयोजन अजय राज शर्मा अध्यक्ष पैराडाइज सोशल ट्रस्ट, एम डी कैलाश अस्पताल बरेली ने किया।
