मालाणी के चक्कर में उलझी रेलगाड़ियां:लोकसभा चुनावों तक तैयार मिलेगा लोलीपॉप

बाड़मेर/राजस्थान- बाड़मेर जैसलमेर जिलों को मिलाकर देश के पश्चिमी सीमा पर सरहदी इलाके पाकिस्तान के नजदीक का लोकसभा क्षेत्र पिछले ढाई तीन सालों से मौजूदा सांसद का कार्यकाल लोगों की नजरों में कोई ख़ास दमदार नहीं रहा। सांसद कैलाश चौधरी बाड़मेर जैसलमेर लोकसभा क्षेत्र ओर दिल्ली के बीच में अमूमन चक्कर निकालते रहते हैं, लेकिन आमजन के बीच गहरी पैठ बनाने के चक्कर में कोई खास जगह नहीं बना पाए।अपने कार्यकाल में दो साल कोराना भड़भड़ी के चलते बाड़मेर जैसलमेर जिलों के लोगों को केन्द्र सरकार द्वारा आवागमन के साधन रेलगाड़ियों ओर हवाई सेवाओं को मुहैया कराने में सफल नहीं हुए।

बाड़मेर जिले में सरहदों पर सुरक्षा व्यवस्थाओं में तैनात भारतीय सेना के जवानों को आवागमन करने के लिए रेलगाड़ियों को बाड़मेर जैसलमेर लोकसभा क्षेत्र के लोगों को दिल्ली में केन्द्र सरकार मंत्रिमंडल के सदस्यों से मिन्नतें करते हुए अक्सर देखा जा सकता है।

बाड़मेर जिले के युवाओं द्वारा जयपुर ओर जोधपुर रेल्वे अधिकारियों से कोराना भड़भड़ी से पहले बाड़मेर जैसलमेर जिलों से संचालित होने वाली सभी रेलगाड़ियों को शुरू करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं और उत्तरलाई हवाई अड्डे से देशभर के लिए हवाई सेवाओं को शुरू करवाने के लिए प्रयत्नशील है। इस सम्बन्ध में रेलवे अधिकारियों द्वारा हर-संभव प्रयास किया गया है।

रेलगाड़ियों से सम्बंधित जानकार गणपत मालू ने बताया कि बाड़मेर जैसलमेर रेल्वे स्टेशन उत्तर पश्चिम रेल्वे के जोधपुर मण्डल के अधीन आता है। ओर वर्तमान में जोधपुर मण्डल के बाड़मेर जैसलमेर रेल्वे स्टेशनों पर केवल एक वाशिंग लाईन ही बनी हुई है। बीते एक दो दशको से रेलगाड़ियों में यात्री भार बढ़ोतरी होने के कारण यहाँ देश के अन्य राज्यों के लिए नई लम्बी दूरी की रेलगाड़ियों की आवश्यकता लगातार महसूस की जा रही है।

वर्तमान में बाड़मेर जैसलमेर स्टेशन पर एक अतिरिक्त नई वाशिंग एवं पिट लाईन की आवश्यकता है।बाड़मेर, जैसलमेर रेल्वे स्टेशनों पर नई वाशिंग एवं पिट लाइन के लिए जगह और नहरी पानी की कोई समस्या नही है। बाड़मेर जैसलमेर रेल्वे स्टेशनों पर अतिरिक्त वाशिंग एवं पिट लाइन बनाने से जोधपुर रेल मंडल में जो रेलगाड़ियां पन्द्रह घण्टे या उससे ज्यादा समय तक लाई ओवर रहती है वो रेलगाड़ियों को आसानी से बाड़मेर जैसलमेर तक बढ़ाई जा सकती है। बाड़मेर जिले से जयपुर ओर दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए बाड़मेर से जयपुर सुपरफास्ट पहले संचालित होती थी और मौजूदा समय में इस रेल की आवश्यकता ज्यादा महत्वपूर्ण है।

भाजपा युवा नेता वकील कुमार कौशल अंम्बा लाल जोशी ने बताया कि मीटरगेज पटरियों पर आगरा फोर्ट रेल सेवा बाड़मेर जिले से संचालन किया जाता था लेकिन ब्रोडगेज रेल सेवा शुरू करने पर वह भी बाड़मेर से रूखसत हो गई, मौजूदा समय में आगरा फोर्ट अजमेर रेल सेवा का बाड़मेर तक विस्तार करने से बाड़मेर जिले की जनता को राहत मिलेगी। बाड़मेर मुनाबाव रेल सेवा का दूसरा फैरा जयपुर ओर जोधपुर रेल मंडल के अधिकारी चाहें तो रेल्वे मंत्रालय से अपने स्तर पर मुनाबाव जोधपुर तक सीधी रेल सेवा शुरू कर सकते हैं।

पिछले साल बाड़मेर प्रवास पर आए रेल मंडल जयपुर महाप्रबंधक ओर जोधपुर रेल्वे मंडल अधिकारियों ने बताया कि जोधपुर से कोई भी रेलगाड़ी बाड़मेर तक भविष्य में विस्तारित किया जाता है, लूनी जंक्शन, समदड़ी जंक्शन, बालोतरा, बायतु एवं उत्तरलाई तक सभी रेल्वे स्टेशन के लोगों को साथ साथ सरहद पर तैनात भारतीय सैनिकों को आवागमन में फायदा होगा। ओर रेल्वे को ज्यादा से ज्यादा राजस्व प्राप्त होगा।

इस सम्बन्ध में ज्यादा जानकारी देते हुए बी एल शर्मा ने बताया कि अभी मुम्बई रेल्वे अधिकारियों ने बांद्रा टर्मिनल मुम्बई वाया समदड़ी-भीलड़ी रेल मार्ग पर प्रतिदिन रेल सेवा शुरू करने से इंकार कर दिया है। ओर रेल्वे अधिकारियों द्वारा जो रेंक बाड़मेर जिले के लिए उपलब्ध करवाया गया है वह ऊट के मुहं में सिर्फ जीरा है ,वातानुकूलित डिब्बों की अधिकता ओर सेकिंड क्लास शयनयान सिर्फ ओर सिर्फ छ: इन्हें बढाने के साथ ही साधारण डिब्बे लगाने की जरूरत है रेलगाड़ी शुरू हुआ था उस समय से लेकर आगे भी एडवांस बुकिंग चल रही है लेकिन बाड़मेर जिले के लोगों को सिर्फ और सिर्फ सहूलियत वाली रेलगाड़ियों का इंतजार करते रहेंगे।

शहर के जागरूक पाठक रमेश सिंह ईन्दा ने बताया गया है की बाड़मेर रेल्वे स्टेशन पर नई वाशिंग लाईन बनने से अहमदाबाद एवं त्रिवेंद्रम, कोच्चि, चेन्नई, वास्को डी गामा दक्षिण भारत के अधिकांश शहरों से बाड़मेर तक रेलों का विस्तार हो पाएगा जिससे बाड़मेर, बालोतरा एवं समदड़ी- जालोर-भीलड़ी सेक्शन के ग्रामीणों को फायदा होगा।

दक्षिण भारत में बसे हुए प्रवासी राजस्थानियों का नेतृत्व करने वाले ओमू चारण झणकली ओर प्रभू दान चारण त्रिवेंद्रम ने बताया कि बाड़मेर जैसलमेर जिलों से दक्षिण भारत के राज्यों और मुम्बई ,दिल्ली, जयपुर, जोधपुर, अजमेर जैसे बड़े स्टेशनों से भविष्य में कोई ट्रेन बाड़मेर विस्तारित होने से लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेगी एवं रेल्वे को भी राजस्व का फायदा होगा। सभी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तथा समय की मांग को ध्यान में रखते हुए बाड़मेर जैसलमेर रेल्वे स्टेशनों पर अतिरिक्त वाशिंग लाईन एवं पिट लाइन के निर्माण किया जा सकता है। इसके लिए बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा क्षेत्रों के अनेक सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं, व्यक्तियो, संस्थाओं द्वारा समय-समय पर लम्बे समय से रेलगाड़ियों को शुरू करने की मांग कर रहे हैं।।

सांसद कैलाश चौधरी के प्रतिनिधि ने बताया कि हमारे कार्यकाल में कोराना भड़भड़ी के चलते कोई खास प्रोग्रेस नहीं हुई है। बाड़मेर जिले में उत्तरलाई हवाई अड्डे से हवाई सेवाओं ओर लम्बी दूरी की रेलगाड़ियों की सेवाओं को शुरू करने की कोशिशें लगातार जारी है और बहुत जल्दी ही बाड़मेर से इसका परिणाम आपके सामने होगा, रेल मंत्रालय के अधिकारियों से हमारा सम्पर्क लगातार जारी है , बाड़मेर समदड़ी-भीलड़ी रेल मार्ग पर जल्दी ही सरहदी लोगों को सौगात मिलेगी। उत्तरलाई हवाई अड्डे से भी देश के अन्य राज्यों और राजस्थान के लिए हवाई सेवाओं का संचालन शुरू किया जाएगा।

– राजस्थान से राजूचारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *