बरेली। जिले मे एक युवक की ईट से कुचल कर हत्या कर दी गई। कूड़े खाने के पास युवक को पड़ा देख पहले लोगों ने उसे शराबी समझा। मगर कई घंटे बाद भी शरीर मे हलचल न होते देख लोगों ने पास जाकर देखा तो उसके सिर से खून निकल रहा था और पास मे खून से सनी ईट पड़ी थी। घटना की जानकारी पर बारादरी पुलिस पहुंची और शव के पास मिले मोबाइल से शिनाख्त की। शव इज्जतनगर के कुमरा गांव मे रहने वाले दीपक कुमार उर्फ हनी सिंह का था। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों के अनुसार 30 साल का दीपक उर्फ हनी सिंह कुछ साल पहले बारादरी के संजयनगर मे किराए पर रहता था। वह डीजे का काम करता था। इससे उसकी स्थानीय लोगों से काफी दोस्ती हो गई थी। हालांकि बाद मे वह किराए का कमरा छोड़कर गांव मे परिवार के साथ रहने लगा। उसके बाद भी वह बारादरी के संजयनगर मे अपने दोस्तों से मिलने जाता रहता था। सोमवार को वह घर से संजयनगर जाने की बात कहकर निकला मगर देर रात तक वापस नही लौटा। परिजनों ने उसे कई बार फोन मिलाया, लेकिन फोन नही उठा। इसी दौरान संजयनगर होली चौराहे के पास कूड़े खाने के पास एक युवक का मंगलवार की सुबह पीठ के बल पड़ा दिखाई पड़ा। पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की लेकिन कोई कुछ बता नही सका। पुलिस को आशंका है कि युवक के परिचितों ने ही विवाद के बाद हत्या की है। पुलिस प्रेम-प्रसंग, रुपए या फिर शराब के विवाद मे हत्या के पहलुओं पर जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस दीपक के परिचितों की लिस्ट बना रही है। इसके साथ ही उसके मोबाइल के कॉल रिकार्ड भी निकाल रही है।।
बरेली से कपिल यादव