बरेली। एक अप्रैल से समर्थन मूल्य पर किसानों का गेहूं खरीदने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। बुधवार को संजय कम्युनिटी हॉल में अपर जिलाधिकारी प्रशासनिक वीके सिंह की अध्यक्षता मे गेहूं खरीद को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमे अपर जिलाधिकारी ने सभी केंद्र प्रभारियों को दिशा निर्देश देते हुए क्रय केंद्र सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक या किसानों के मौजूद रहने तक खोलने को कहा। साथ ही अनियमितता पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। अपर जिलाधिकारी प्रशासनिक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि गेहूं की खरीदारी नियत तिथि 1 अप्रैल 2022 से नियत समय सुबह 09 बजे से सायं 06 बजे तक या जब तक किसान क्रय केन्द्र पर रहेगा तब तक केन्द्र खुला रहेगा। उन्होंने इसके लिए किसानों को पंजीयन अनिवार्य रूप से कराने को कहा। केवल पंजीकृत किसानों के गेहूं की ही समर्थन मूल्य पर खरीद की जाएगी। सभी एजेंसियों को निर्देशित किया गया कि अपने क्रय केंद्रों को क्रय संबंधित सुविधाओं के अतिरिक्त किसानों की सुविधा के लिए पीने के स्वच्छ पानी और छाया की व्यवस्था सभी क्रय केंद्रों पर होनी चाहिए। आगे कहा कि किसान अपना पंजीकरण कराने को स्मार्ट फोन, जनसेवा केन्द्र, साइबर कैफे से http://fcs.up.gov.in पर जाकर करा सकते है। जिले मे 110 गेहूं क्रय केंद्र बनाए गए है। जिसमें मानक का बोर्ड अवश्य चस्पा किया जाएगा। गेहूं का समर्थन मूल्य सरकार द्वारा 2015 प्रति क्विटल निर्धारित किया गया है। अपर जिलाधिकारी ने समस्त गेहूं केंद्र प्रभारियों को किसान के साथ मधुर व्यवहार करने को कहा है। अनियमितता पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। वही।खाद्य विपणन अधिकारी सुनील भारती ने बताया कि खरीद नीति आने के बाद अन्य दिशा निर्देश बाद में जारी किए जाएंगे। कार्यशाला मे अपर जिलाधिकारी जिला खरीद अधिकारी बीके सिंह जिला खाद विपणन अधिकारी, जिला सहायक निबंधक सहकारिता सहित सभी केंद्र प्रभारी व अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।।
बरेली से कपिल यादव
