बरेली। किशोरी से फोन पर अश्लील बातें करने और शादी न करने पर साथियों के साथ मिलकर दुराचार करने की धमकी देने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी की मां ने थाने के गेट पर जमकर हंगामा किया। आपको बता दें कि थाना क्षेत्र के एक गांव मे एक नेत्रहीन महिला अपने दो बच्चों के साथ रहती है। वह भीख मांग कर बच्चों का पालन-पोषण करती है। उसकी नाबालिग बेटी को यासीन नगर गांव का छोटू उर्फ नहीम फोन कर अश्लील बाते करता है। जब वह उसका फोन नही उठाती है तो आरोपी दूसरे फोन नंबरों से उसे फोन करता है। आरोप है कि उसके घर से बाहर निकलने पर वह उसे रास्ते मे रोक शादी करने का दबाव बनाता है। उससे शादी न करने पर वह अपने साथियों के साथ मिल कर उसे दुराचार की धमकी देता है।किशोरी की मां ने आरोपी के खिलाफ थाना नवाबगंज में मुकदमा दर्ज कराया था। शनिवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उधर आरोपी को जेल जाते देख उसकी मां ने उसके निर्दोष होने की बात कहते हुए थाने के गेट पर खूब हंगामा काटा। वह थाने के गेट पर ही जमीन में लेट गयी और हंगामा काटने लगी। परिजनों ने उसे समझा-बुझाकर शांत किया।।
बरेली से कपिल यादव
