शाहजहांपुर- शाहजहांपुर में नगर निकाय चुनाव में फर्जी वोटिंग के लिए फर्जी आधार कार्ड तैयार कर रहे तीन लोगों को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया पुलिस को मौके से प्रिंटर,लैपटॉप,मोबाइल फोन, असली और कई फर्जी आधार कार्ड आदि बरामद हुए है प्रभारी निरीक्षक जय शंकर सिंह ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि कांट अभायन रोड एक स्थान पर कुछ लोग फर्जी वोटिंग के लिए फर्जी आधार कार्ड बना रहे थे सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घ छापेमारी करते हुए सरगना सहित तीन लोगों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को मौके से लैपटॉप मोबाइल फोन एक प्रिंटर आदि सामान बरामद हुआ है। पकड़े गए तीनों आरोपी कांट क्षेत्र के रहने वाले मोबिन,एहसान व जफर है।मोबिन गैंग का सरगना है। और आधार कार्ड बनाने की एवज में 500 से 1000 हजार रुपये लेते है प्रभारी निरीक्षक जय शंकर सिंह ने बताया कि आरोपी कांग्रेस से अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के कहने पर फर्जी आधार कार्ड बना रहे थे।ताकि उन्हें जिताया जा सके।
– अंकित शर्मा,शाहजहांपुर
