झांसी- गांधी उद्यान में कर्नाटक में लोकतन्त्र के अपमान के विरोध में कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन किया। पूर्व मंत्री प्रदीप जैन “आदित्य” ने कहा कि एक ओर बिहार, गोवा, मेघालय आदि राज्यों में लीडिंग पार्टी को अवसर नहीं दिया गया। लेकिन कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस के बहुमत को नकारते हुए लीडिंग पार्टी के रूप में भाजपा सरकार का गठन किया गया। यह संवैधानिक मूल्यों के विपरीत है। कांग्रेस इसका विरोध सदन, न्यायपालिका के साथ सड़कों पर करेगी और आने वाले समय में जनता भाजपा की निरंकुशता का जवाब देगी। इस दौरान ज़िलाध्यक्ष चन्द्रशेखर तिवारी, शहर अध्यक्ष इम्तियाज़ हुसैन, कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव सुधांशु त्रिपाठी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुनील तिवारी, एनएसयूआई राष्ट्रीय मीडिया कोर्डिनेटर एस. नोमान, मीना आर्य, अनिल बट्टा, सीडी लिटौरिया, सलमान खान, अख़लाक़ मकरानी, सुलेमान मंसूरी, अब्दुल जाबिर, कुणाल सूरी, मज़हर अली, जीतू रायकवार, रशीद अंसारी, हज़रत खान, अरविन्द बबलू, इदरीश खान, किशन करोसिया, छोटे राजा, भरत राय, विनय उपाध्याय आदि मौजूद रहे। संचालन अफ़ज़ाल हुसैन व आभार सुनील अग्रवाल ने व्यक्त किया।
रिपोर्ट: उदय नारायण कुशवाहा (झांसी)