करोड़ों रुपये ठगी के आरोपी कन्हैया गुलाटी अब 50 हजार का इनामी, रेड कॉर्नर नोटिस जारी

बरेली। जनपद में सैकड़ों लोगों से निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये ठगी करने के आरोपी कैनविज कंपनी के निदेशक कन्हैया गुलाटी पर इनाम की राशि को बढ़ाकर अब 50 हजार रुपये कर दिया गया है। पिछले दिनों एसएसपी ने उस पर 25 हजार रुपये इनाम घोषित किया था। अब डीआईजी ने इनाम की राशि को बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दिया है। उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया है। गुलाटी के पत्नी और बेटे के साथ विदेश भागने की आशंका है। कन्हैया गुलाटी, उसकी पत्नी और बेटे के खिलाफ ठगी के 80 मामले दर्ज है। ठगी के शिकार निवेशक उसकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर कई दिन से धरना भी दे रहे हैं। गुलाटी की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी भी गठित की गई है, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं आ रहा। गुलाटी ने बरेली मंडल के अलावा उत्तराखंड, दिल्ली समेत अन्य राज्यों में भी लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की है। आरोपी कन्हैया गुलाटी की गिरफ्तारी को लेकर एसआईटी कई जिलों और पड़ोसी राज्यों में संभावित ठिकानों पर दबिश दे चुकी है। उसके विदेश भाने की आशंका के चलते अब रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस एजेंसियों को किसी अंतरराष्ट्रीय अपराधी या भगोड़े का पता लगाने और उसे अस्थायी रूप से गिरफ्तार करने के लिए जारी किया गया एक अंतरराष्ट्रीय अनुरोध होता है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *