कन्हैयालाल हत्याकांड के आरोपियों को मिले फांसी की सजा, एडीएम सिटी को सौंपा ज्ञापन

बरेली। जिले मे उदयपुर हत्याकांड के आरोपियों को फांसी की सजा दिलवाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय हनुमान दल ने एडीएम सिटी को ज्ञापन सौंपा। रामपुर बाग स्थित जिलाध्यक्ष देवदत्त शर्मा के आवास पर ही ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर मौजूद राष्ट्रीय हनुमान दल के कार्यकर्ताओं ने एडीएम सिटी से उदयपुर हत्याकांड के आरोपियों को तुरंत फांसी की सजा दिलवाने की मांग की है। सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि जिस तरीके से तालिबानी मानसिकता का प्रयोग वीडियो मे किया गया है। जिस तरीके से कन्हैया की हत्या की गई। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि देश के अंदर जो भी नूपुर शर्मा के साथ खड़ा होगा। उसका यही हश्र किया जायेगा। नूपुर शर्मा ने जो भी कहा वह सत्य है और इसका प्रमाण इनकी कुरान है। उन्होंने मांग की है कि हत्यारों को तत्काल फांसी की सजा दी जाए और कन्हैया के परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए। इसके साथ ही परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी और 50 लाख रुपए मुआवजा दिया जाए।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *