उदयपुर की हत्‍या पर मौलाना तौकीर रजा बोले- हत्‍यारे इस्‍लाम के सबसे बड़े दुश्‍मन:सीएम अशोक का मांगा इस्तीफा

बरेली। राजस्‍थान के उदयपुर मे टेलर कन्हैयालाल की हत्‍या को लेकर पूरे देश मे आक्रोश है। दरगाह आला हजरत से जुड़े संगठन इत्‍तेहाद-ए-मिल्‍लत काउंसिल (आइएमसी) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने भी घटना की घोर निंदा करते हुए राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत के इस्‍तीफे की मांग की है। उन्होनें कहा इस घटना के लिए मैं माफी मांगता हूं। ये जघन्य अपराध है।आरोपितों को सख्‍त से सख्‍त सजा दी जाए। जिन्‍होंने इस घटना को अंजाम दिया है। वे इस्‍लाम के सबसे बड़े दुश्‍मन है। इससे देश मे मुसलमानों के खिलाफ नफरत बढ़ेगी। मौलाना ने कहा कि नुपुर शर्मा के खिलाफ पूरी दुनिया मे जो मुसलमानों ने धरना प्रदर्शन किया उन सब पर पानी फेरने का काम इन लोगों ने किया है। उन हत्‍यारो ने जो किया है इस्लाम इसकी इजाजत नही देता है। बीजेपी और आरएसएस का जो एजेंडा है ये लोग उसके माध्‍यम बन गए है। हिंदू और मुसलमानों के बीच इन लोगों ने खाई बढ़ाने का काम किया है। मेरे समाज के लोगों ने ये जुर्म किया है। इसके लिए मैं समझता हूं कि मैं भी जिम्‍मेदार हूं। मुझे भी इसके लिए सजा मिलनी चाहिए। मौलाना ने कहा कि वह टेलर मुसलमानों का दुश्‍मन नही था। वह तो उनका काम करने जा रहा था। वह उनके कपड़ों की नाप लेने जा रहा था। अगर वह मुसलमानों का दुश्‍मन होता तो आरोपितों को दुकान मे घुसने ही न देता लेकिन इन हत्‍यारों ने जिस बेरहमी से उसका गला काट दिया। उसकी जितनी निंदा की जाए कम है। ये इस्‍लाम के दुश्‍मन है। मौलाना ने आगे कहा कि मैं गोहत्‍या व गोतस्‍करों के खिलाफत करता हूं फिर किसी इन्‍सान को मारने की इजाजत कैसे दी जा सकती है। यह इस्‍लाम के खिलाफ है। आरोपितों पर जल्‍द कार्रवाई होनी चाहिए।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *