ऑल इंडिया एंटी करप्शन एंटी क्राइम सेल के नेशनल एडवाइजरी बोर्ड चेयरमैन बने शादाब आब्दी

सहारनपुर- आज आॅल इण्डिया एन्टी क्रप्शन एंटी क्राईम सेल(रजि.) के प्रशासनिक कार्यालय में अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के विस्तार हेतु एक बैठक का आयोजन किया।

बैठक के दौरान सेल के नेशनल प्रेसीडेंट जी एस बब्बर ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया जिसमें शादाब आब्दी को नेशनल एडवाइजरी बोर्ड का चेयरमैन और अम्मार आब्दी को नेशनल इंचार्ज आईटी सेल बनाये जाने की घोषणा की ।इस दौरान दोनों नव न्युक्त पदाधिकारियों का पगड़ी पहना कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर सेल के नेशनल प्रेसीडेंट जी एस बब्बर ने कहा कि दोनो पदाधिकारियों के सेल में आने से अब संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। संगठन की शुरुआत ही भारत से अपराध और भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए की गयी है।अब संगठन का सम्पूर्ण भारत वर्ष में तेजी से विस्तार करना है।इस दौरान नव न्युक्त बोर्ड एडवाइजरी के चेयरमैन शादाब आब्दी ने कहा कि अब समय आ गया है कि भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ खुलकर जंग लड़ी जाये।देश में बढ़ रहे अपराध और भ्रष्टाचार की रोकथाम के लिए संगठन पूरे मनोबल से कार्य करेगा।
बैठक में नेशनल मैम्बर गुलशन फुटेला के अलावा अमनदीन सिंह,सन्नी अरोड़ा,आशीष लूथरा, मोहित कालड़ा, भारतीय, तालिब ज़ैदी, रविश आब्दी, दानिश आब्दी, अली वामिक ज़ैदी, गुलशन अली, वजाहद अली, कमाल सेतु,
रजत भारद्वाज, रमन नामदेव, हर्ष अतरी, विक्की धीमान, रजत धीमान, शंशाक श्रीवास्तव, आदी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।और नव न्युक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *