जमीन की पैमाइश के बाद चला ईट पत्थर: आधा दर्जन घायल

सेवापुरी/वाराणसी-कपसेठी थाना के सूईलरा गांव में रविवार को सांयकाल हुयी पैमाइश के बाद दो पक्ष आमने सामने आ गये| दोनों के बीच जमकर चले ईट पत्थर में आधा दर्जन लोग घायल हो गये| इस मामले में दोनों तरफ से तहरीर दी गयी है|
जानकारी के अनुसार विवादित जमीन की सायंकाल 4 बजे के बाद पैमाइश हुयी| पैमाइश के बाद पुलिस व राजस्व टीम वापस लौटी तो जो सरहद का सीमांकन किया गया था| छोटक राम के लोग उसे मानने से इंकार करते हुए पत्थर उखाड दिये,जिसका जवाहर राम के पक्ष के लोग विरोध करने लगे इसी को लेकर विवाद संघर्ष में बदल गया| ईट पत्थर चलने से कुमारी देवी50 जीवनी देवी18,सुशीला 40, गीता देवी 42, दूसरे पक्ष के सूरज राम 30, भूरे लाल 25 लोग घायल हो गये| घटना के बाद मौकेपर पुन:पहुची पुलिस को देख गांव में अफरा तफरी मच गयी| हरिजन बस्ती के लोग पुलिस के भय से भाग निकले|दोनों तरफसे मुकदमा दर्ज करने के लिये तहरीर दी गयी है|

रिपोर्ट-:चंद्रभान सिंह कपसेठी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *