एसडीएम ने सीएचसी का किया निरीक्षण, सुधार के दिए निर्देश

आंवला, बरेली। एसडीएम सुशील कुमार मिश्रा ने बुधवार को सीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं, दवा वितरण प्रणाली और साफ-सफाई का निरीक्षण कर सुधार करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम ने अस्पताल आए मरीजों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं और दवा उपलब्धता की जानकारी ली। एसडीएम ने बताया कि निरीक्षण के दौरान एंटी रैबीज वैक्सीन लगाई जा रही थी। इसके अलावा, एक्स-रे, पैथोलॉजी जांच, फ्रीजर, जनरेटर तथा विद्युत व्यवस्था समुचित रूप से संचालित पाई गई। मेन गेट पर बाइकें खड़ी होने पर नाराजगी जताई। हिदायत दी कि मुख्य गेट पर किसी भी वाहन को खड़ा न होने दें। इससे एंबुलेंस और मरीजों के आवागमन में कोई बाधा न आए। परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर करने के निर्देश दिए। ​इस दौरान सीएचसी प्रभारी डॉ. विनय पाल, फार्मासिस्ट नरेंद्र कुमार, किशन सिंह, वार्ड बॉय छत्रपाल सिंह, लैब टेक्नीशियन मोहम्मद सालिम, आकाश आदि मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *