एसडीएम ने दिए कांवड़ मार्गों को दुरुस्त करने के निर्देश

मीरगंज, शीशगढ़, आंवला, बरेली। सावन में निकाली जाने वाली कांवड़ यात्राओं को ध्यान में रखते हुए एसडीएम विदुषी सिंह ने आंवला-बरेली तथा आंवला-बदायूं रोड का निरीक्षण किया। एक्सीईएन पीडब्लूडी को कहाकि कांवड़ यात्राएं शुरू होने से पहले, अगले एक सप्ताह में इस मार्ग को दुरुस्त और गड्ढामुक्त किया जाए। अधिशासी अधिकारी नगरपालिका प्रदीप गिरी को निर्देश दिए हैं कि शहर के प्रवेश मार्गो पर कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था करें। सभी चिन्हित कांवड़ मार्गों पर नियमित और विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया जाये। यात्रा मार्ग पर स्वच्छता और पवित्रता बनी रहे। उनके साथ ईओ नगर पालिका प्रदीप गिरि मौजूद रहे। वही एसडीएम ने शीशगढ़ क्षेत्र में रामपुर व बहेड़ी रूट पर कांवड़ियों के रूट का निरीक्षण किया। एसओ शेरगढ़ को क्षेत्र में भ्रमण का निर्देश दिया।एसडीएम निधि शुक्ला मंगलवार को शीशगढ़ पहुंचीं। एसडीएम ने प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार एवं राजस्व कर्मी पुष्पेंद्र सिंह के साथ सावन माह में निकलने वाली कांवड़ यात्रा के रूटों का निरीक्षण किया। एसडीएम ने रामपुर व बहेड़ी रूट पर कांवड़ियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जियानगला के कीचड़ युक्त मार्ग का भी निरीक्षण किया। इस मार्ग पर बीडीओ द्वारा काम कराया है। एसडीएम ने सड़कों को ठीक कराने के निर्देश पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को दिए।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *