एक माह पहले शुरू हुई किसान मोर्चा की परिक्रमा यात्रा समाप्त

बरेली। एक माह पहले शुरू हुई किसान मोर्चा ग्राम परिक्रमा यात्रा आंवला लोकसभा क्षेत्र के ग्राम रमपुरा बुजुर्ग मे समापन किया गया। इसमे मुख्य अतिथि के रूप मे ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष एवं ग्राम परिक्रमा यात्रा के संयोजक पूर्णेश मिश्रा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन किसानो की आय दोगनी करना नौजवानों को सक्षम बनाना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का है जो 2014 से लगातार कार्य जारी है। वही किसान मोर्चा के आंवला जिलाध्यक्ष नीरज पटेल ने मुख्यमंत्री योगी के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया। नीरज पटेल ने पिछली सरकारों पर एक समुदाय को खुश करने एवं तुष्टिकरण की राजनीति करने का भी आरोप लगाया। वही खेतों मे जुताई करने के साधन ट्रैक्टर की भी पूजा की गई।किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पूर्णेश मिश्रा, क्षेत्रीय सोशल मीडिया प्रभारी अमित सिसोदिया, जिलाध्यक्ष नीरज पटेल, आशीष शर्मा, इकबाल सिंह, सोबरन लाला साहू व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *