मीरगंज, बरेली। रामगंगा कटान करती हुई कपूरपुर गांव के मंदिर तक पहुंच गई है। बाढ़ खंड मंदिर को बचाने को ईसी बैग वे पेड़ों को काट कर नदी किनारे डाल कर बहाव को दूर रखने की कवायद में जुटा है। बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता ने लगातर दूसरे दिन मौके पर पहुंच कर किए जा रहे कटान रोधी कार्यों का निरीक्षण किया। मदनापुर व कपूरपुर गांव के जंगल में रामगंगा तेजी से कटान करती हुई मंदिर तक पहुंच गई है। मंगलवार को नदी मंदिर से सट कर बह रही है। बाढ़ खंड के अवर अभियंता पंकज कुमार टीम के साथ मंदिर को कटने से बचाने को जद्दोजहाद कर रहे हैं। टीम ने मंदिर के पास बहाव को दूर करने की कोशिश में जुटी है। नदी में परक्यूपाइन भी डाली हैं। अधिशासी अभियंता नीरज कुमार ने मौके पर पहुंच कर कटान रोधी कार्यों का निरीक्षण कर जेई को पूरी व्यवस्था करने के निर्देश दिए। सोमवार को विधायक ने एसडीएम व बाढ़ खंड के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया था। जेई पंकज कुमार ने बताया किफ्लड फाइटिंग के कार्य से कटान कुछ धीमा हुआ है।।
बरेली से कपिल यादव
