उपचुनाव के 74 बूथों के मतदेय स्थलों पर पहुंची पोलिंग पार्टियां

बरेली। बुधवार को जिला पंचायत सदस्य, प्रधान, क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए 74 बूथों पर उपचुनाव होगा। चुनाव संपन्न कराने के लिए बूथों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच गई है। सुबह सात बजे से मतदान शुरू होगा। बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। बहेड़ी मे वार्ड 16 के जिला पंचायत सदस्य के लिए रिक्त हुई सीट पर उपचुनाव 66 पोलिंग बूथों पर होगा। भुता ब्लॉक के बिलौआ ग्राम पंचायत प्रधान पद के एक, वार्ड नंबर 1 और 9 में ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव होने है। वही शेरगढ़ के पल्था, नवाबगंज ब्लाॅक के दुआवट में प्रधान पद के लिए चुनाव निर्विरोध हो गया है। जबकि रामनगर मे क्षेत्र पंचायत सदस्य का एक पद के लिए चुनाव होगा। प्रधान और बीडीसी के लिए मतदान चार-चार पोलिंग बूथों पर होना है। इसके अलावा कई जगहों पर क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव निर्विराेध हो गया है। वही कई ऐसे पद रहे जहां पर एक भी नामांकन नही होने से अब दोबारा चुनाव कराने के लिए अधिसूचना जारी की जाएगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *