उत्तर प्रदेश में कल रात 10 बजे से फिर लॉकडाउन, तीन दिन सब कुछ रहेगा बंद

लखनऊ। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार मे राज्य में फिर से लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। यह लॉकडाउन शुक्रवार रात 10 बजे से 13 जुलाई सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा। इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाकी सब तीन दिनों के लिए बंद रखने का आदेश दिया गया है। बता दें कि प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 31 हजार पार कर चुका है। अब तक 845 लोगों की जान जा चुकी है। राज्य में जैसे-जेसे कोराना जांच का दायरा बढ़ रहा है, संक्रमितों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है।।कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों ने उत्तर प्रदेश को फिर लॉकडाउन वाली स्थिति में लाकर खड़ा किया है। एक दिन के जनता कर्फ्यू की तरह ही यूपी की योगी सरकार ने अनलॉक-2 के बीच ही तीन दिन के लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। शुक्रवार रात दस बजे से 13 जुलाई की सुबह पांच बजे तक के लिए सभी कार्यालय, हाट, बाजार व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद करने के आदेश मुख्य सचिव ने जारी किए हैं।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।