ईद पर मिठास घोलेगी बनारसी व संगम की सेवई, खूब हो रही खरीदारी

बरेली। ईद पर सेवईयों का खास महत्व है। बाजार मे तमाम तरह की सेवईयों की भी बहार है। इसमे वाराणसी व संगम (प्रयागराज) की सेवाईयां खासी पसंद की जा रही है। ये अलग-अलग वजन के पैकेटों में उपलब्ध है। यह सेवई बहुत बारीक होती है और शीरीनी बनाने के लिए काफी बेहतर होती है। सड़क से लेकर बेकरी की बड़ी-बड़ी दुकानों में तरह-तरह की सेवईयां सजी हुई है। लोग अपनी-अपनी पसंद के मुताबिक खरीदारी कर रहे है। कुतुबखाना मे बेकरी कारोबारी मोबीन आजाद ने बताया कि इस बार विशेष तौर से बनारसी सेवइयां मंगाई गई हैं। इनकी डिमांड पिछले कुछ साल में ज्यादा बढ़ी है। इसके अलावा सादी सेवइयां भी बिक रही है। स्थानीय बाजार के अलावा शाहजहांपुर की बनी सेवाईयां भी काफी पसंद की जा रही है। ये हर गली व मोहल्ले की दुकानों पर उपलब्ध है। इनके दाम भी कम हैं। लोग अपने बजट के मुताबिक खरीदारी कर रहे हैं। सेवईयों मे डालने के लिए मेवे की भी खूब खरीदारी हो रही है। हालांकि, मेवों पर महंगाई की वजह से लोग मात्रा घटाकर खरीदारी कर रहे है। ईद पर बनने वाले खास पकवानों के लिए भी खरीदारी जारी है। पुराना शहर का सैलानी बाजार गुलजार हो रहा है। वहां मध्य रात्रि तक रौनक देखने को मिल रही है। कुतुबखाना में भी खूब भीड़ दिख रही है। किला बाजार और सिविल लाइंस में भी खासी चहल-पहल रही। फल मंडी में भी खूब भीड़ रही।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *