बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। स्कूल चलो अभियान के तहत फतेहगंज पश्चिमी ब्लॉक मे इस बार चार हजार छात्र-छात्राओं का परिषदीय स्कूलों में प्रवेश होना है। अभी तक सिर्फ दो हजार प्रवेश ही हुए है। कम प्रवेश के चलते बीईओ कुमारी प्रियांशी सक्सेना अब खुद मैदान मर उतर गयी हैं। बीईओ ने शुक्रवार को ब्लॉक के तिलियापुर, बल्लाकोठा, माधौपुर, खरसैनी और मनकरी आदि गांव में जाकर अभिभावकों को प्रेरित किया। इस दौरान उन्हें कुछ बच्चे ईट भट्टों पर काम करते दिखाई दिए। उन्होंने ईट भट्टों पर जाकर अभिभावकों और बच्चों से बात की। अभिभावक बच्चो से ईट पाथने का काम करवा रहे थे। बीईओ ने समझा बुझाकर तत्काल पंजीकरण कराने का निर्देश दिया। इसी के साथ भट्टे के पास के प्राथमिक विद्यालय खरसैनी मे प्रवेश भी दिलाया। गांवों मे कुल 15 बच्चों को प्रवेश के लिए चिन्हित किया गया है।।
बरेली से कपिल यादव
