हाईवे के दोनों ओर सुप्रीम कोर्ट की रोक के बावजूद भी सड़क पर अवैध रूप से लगाये जा रहे हैं यूनीपोल

नागल/ सहारनपुर – कस्बे में हाईवे के दोनों ओर सुप्रीम कोर्ट की रोक के बावजूद भी सड़क पर अवैध रूप से बिना लोकनिर्माण विभाग, वनविभाग, जिला पंचायत की एनओसी लिये ही यूनीपोल लगाए जा रहे हैं। सहारनपुर की कुमार एंड कंपनी के कर्मचारियों ने सड़क के नीचे दबी हुई पानी व टेलीफोन की लाइनें भी काट दी हैं और पानी की सप्लाई की टंकियों को भी नुकसान पहुंचा दिया है। पहले ही आये दिन हाईवे पर गलत डिजाइनिंग व लाईटें नहीं लगीं होने के कारण जानलेवा हादसे हो रहे हैं।इन अवैध यूनिपोल पर लगें विज्ञापनों को पढने के चक्कर में मोडों पर हादसें हो रहे हैं।जबकि सुप्रीम कोर्ट के कडे निर्देश हैं कि हाईवे पर सडकों के किनारे लगें युनिपोलो को तत्काल हटाया जाए, लेकिन इन निर्देशों को धत्ता बताते हुए कुमार एन्ड कम्पनी के लोगों के द्वारा गागलहेड़ी से लेकर देवबंद तक हाईवे पर सडक़ के दोनों किनारों पर अवैध युनिपोलो को लगाया जा रहा है।

– सहारनपुर से सुनील चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *