बरेली। जिले के थाना फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र के गांव मानपुर त्रिलोक मे शनिवार रात एक किसान हरवीर की लाठी डंडो से पीट पीटकर हत्या कर दी गई। मामले मे मृतक के भाई हरिचंद ने गांव के ही गुड्डू, शिवराज और उमेश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले तीनों आरोपियों की जांच पड़ताल में जुटी है। जानकारी के अनुसार थाना फतेहगंज पूर्वी के मानपुर त्रिलोक गांव के रहने वाले हरवीर किसान है। शनिवार की रात हरवीर सिंह अपने खेतों पर घूमने के लिए गए। उनके भाई हरिचंद का आरोप है कि खेत मे आवारा पशुओं को लेकर उनके भाई का गांव के ही गुड्डू, शिवराज और उमेश से झगड़ा हो गया। जिसके बाद उन्होंने हरवीर सिंह के साथ मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने हरवीर को लाठी डंडो से इतना मारा की उसकी मौत हो गई। हरवीर के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। आनन-फानन में परिवार वाले उन्हें अस्पताल लेकर भागे मगर उन्होंने दम तोड़ दिया। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। आरोप है कि आवारा जानवरों के खेत में घुसने को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने हरवीर की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।।
बरेली से कपिल यादव
