बहेड़ी, बरेली। किसान नेता शोएब के शव का पोस्टमाॅर्टम गुरुवार की आधी रात के बाद कराया गया। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। रिपोर्ट मे मौत का कारण स्पष्ट नही होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है। शुक्रवार सुबह गमगीन माहौल में जनाजे की नमाज पढ़ी गई और शव सुपुर्द-ए-खाक किया गया। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के प्रदेश महासचिव (तराई) शोएब गुरुवार की सुबह अपने घर शेरनगर पहुंचे थे। जब वह काफी देर तक नही उठे तो परिजन उनको लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित किया। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा था। उसके दो साथी नदीम टार्जन और नदीम बरेली के निजी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती है। उनकी हालत में सुधार है। शोएब की मौत से भाकियू के कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है। इस मामले को लेकर कस्बे में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। चर्चा है कि तीनों दोस्तों ने डिप्रेशन दूर करने वाली दवा को नशे के रूप में लिया था और साथ में किसी अन्य पदार्थ का भी सेवन किया था। नशे के ओवरडोज की वजह से मृत्यु की चर्चा है, हालांकि परिजन इस पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। पुलिस का कहना है कि विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। रिपोर्ट और अस्पताल में भर्ती दोनों युवकों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।।
बरेली से कपिल यादव
