आज से करवट लेगा मौसम, पारा बढ़ने से सताएगी उमस

बरेली। बारिश के चलते तापमान में आई गिरावट से गर्मी-उमस का असर काफी कम हो गया है। दिन और रात में तापमान सामान्य से नीचे रहा। हालांकि अब मौसम करवट ले सकता है और पारा चढ़ने से उमस का असर बढ़ेगा। बीते चौबीस घंटे में जिले में 17.2 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। दिन में अधिकतम तापमान 30.7 और रात में न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह कई इलाकों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी हुई। हालांकि दोपहर में मौसम में बदलाव दिखा और हल्की धूप निकली। धूप की वजह से दिन के तापमान में मामूली इजाफा हुआ है। हालांकि तीन दिन से हो रही बारिश की वजह से गर्मी-उमस का असर कम है। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार ने बताया कि अब मौसम में बदलाव का अनुमान है। हल्की बारिश के आसार हैं लेकिन तापमान में इजाफा हो सकता है। सोमवार की शाम से जहां एक तरफ शहरीक्षेत्र में हल्की बारिश हुई तो वहीं परसाखेड़ा इलाके में झमाझम बारिश हुई। शाम से शुरू हुई बारिश का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। हाईवे से गुजर रहे लोगों का कहना था कि परसाखेड़ा में हो रही बारिश से वाहन चलाने में मुश्किल हुई लेकिन जैसे ही सीबीगंज पहुंचे वहां बिल्कुल पानी नहीं गिरा था।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *