बरेली। उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) के लिए प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए उनके लाभांश में 35 रुपये प्रति कुंतल की बढ़ोतरी की है। इसका लाभ जिले के 1756 उचित दर विक्रेताओं को मिलेगा। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में किया गया। पं. राधेश्याम कथावाचक ऑडिटोरियम में विधानसभा भोजीपुरा, बिथरी चैनपुर, शहर और कैंट के कोटेदारों को जनप्रतिनिधियों ने प्रतीकात्मक चेक बांटे। मुख्य अतिथि मंत्री वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार, सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा व अन्य अधिकारियों ने चेक वितरित किए। इससे पहले सभी ने लखनऊ में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा।।
बरेली से कपिल यादव
