आईटीआई मे आयोजित शिविर में 36 ने किया रक्तदान

बरेली। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सीबीगंज में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। शुभारंभ विधायक मीरगंज डॉ. डीसी वर्मा ने फीता काटकर किया। रक्तदान शिविर में जिले की राजकीय आईटीआई, निजी आईटीआई एवं कौशल विकास के शिक्षकों एवं प्रशिक्षार्थियों द्वारा 36 यूनिट का रक्तदान किया गया l राजकीय आईटीआई सीबीगंज के प्रधानाचार्य शिव कुमार शर्मा ने धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में टीकम शरण प्रधानाचार्य राजकीय महिला आईटीआई, गौतम गुप्ता, दीपक सक्सेना, विशाल अवस्थी, सत्येंद्र सिंह, जनार्दन सिंह, महेश कुमार, सौरभ सिंह, अनिल सिंह, पवन कुमार, ऋषभ गंगवार समेत अन्य रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *