आंवला व रिठौरा मे शोभायात्रा, गूंजा जय-जय जगन्नाथ

आंवला, रिठौरा। जनपद के आंवला नगर मे गुरुवार को भगवान जगन्नाथ की 12वीं रथ यात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के जयकारों से पूरे नगर का वातावरण भक्तिमय बना दिया। विभिन्न मार्गों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर रथ यात्रा का स्वागत किया। रथ यात्रा का शुभारंभ ठाकुरद्वारा मंदिर से समिति की अध्यक्ष शोभना अग्रवाल, महामंत्री नीटू खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष शिवेक खंडेलवाल तथा उपाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल की मौजूदगी में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद किया गया। सुसज्जित रथ पर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की मनोहारी झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। रथ यात्रा ठाकुरद्वारा मंदिर से प्रारंभहोकर नगर में घूमीं। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा प्रसाद वितरण भी किया गया। यात्रा में जयदीप पाराशरी, सोनू सिंह, रामवीर प्रजापति, विपिन सिंह, पवन अग्रवाल, गोपाल सर्राफ, विपिन खंडेलवाल, हेमंत खंडेलवाल, वीर सिंह पाल, संजीव सक्सेना सहित बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी एवं नगरवासी शामिल रहे। वही अंतरराष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन) द्वारा गुरुवार को मुंडिया अहमदनगर में श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। इस दिव्य उत्सव में हजारों श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर भगवान श्री जगन्नाथ के दर्शन एवं रथ यात्रा का पुण्य लाभ प्राप्त किया। महोत्सव का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार, आरती एवं हरिनाम संकीर्तन के साथ हुआ। इसके पश्चात भगवान श्री जगन्नाथ, बलदेव एवं वहन सुभद्रा महारानी भव्य एव सुसज्जित रथ पर विराजमान होकर नगर भ्रमण के लिए पधारे। श्रद्धालुओं ने हरे कृष्ण, हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण, हरे हरे। हरे राम, हरे राम, राम राम, हरे हरे। महामंत्र का संकीर्तन करते हुए अत्यंत उत्साह एवं श्रद्धा के साथ भगवान के रथ को खींचा। इस्कॉन मंदिर के महाप्रबंधक भीम अर्जुन प्रभु के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस्कॉन मंदिर ने रथ यात्रा को सफल बनाने में गिरधर गोपाल खंडेलवाल, विनय खंडेलवाल, चौकी प्रभारी मोहित चौधरी व पुलिस बल पूर्व प्रधान वेदप्रकाश पटेल, सभासद ओमप्रकाश, एवं सभी स्वयंसेवकों, भक्तों का आभार जताया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *