बरेली। बुधवार की रात आए आंधी-पानी ने रेल संचालन मे बांधा खड़ी दी। रामपुर से शाहजहांपुर तक कई जगह ट्रैक पर पेड़ गिर गए। जिससे ओएचई लाइन टूट गई। बरेली जंक्शन पर रक्सौल एक्सप्रेस को चार घंटा के लिए रोका गया। कई घंटा के बाद रेल यातायात सुचारू हुआ, तब कहीं ट्रेनों ने रफ्तार भरी। पूरी रात रेल यात्री परेशान हुए। बुधवार की रात को करीब 10 बजे आंधी-पानी ने भले ही मौसम का मिजाज बदला। गर्मी से राहत मिली। लेकिन रेल संचालन कई घंटे को बाधित कर दिया। पीतांबरपुर और रसईया स्टेशन के बीच पेड़ ओएचई पर गिर गया। उस समय (15058) आनंदबिहार-गोरखपुर एक्सप्रेस गुजर रही थी। रेल इंजन के पेंटो मे ओएचई का तार उलझ गया। जिससे पेंटो टूट गया। रामपुर से शाहजहांपुर के बीच सात जगह ट्रैक पर आंधी के चलते बाधित हुआ। जिसकी वजह से लखनऊ की ओर जाने वाली एक दर्जन से अधिक ट्रेनें रोकी गईं। (13006) अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल करीब पांच घंटा देरी से बरेली आई। (15274) आंनदविहार-रक्सौल एक्सप्रेस को चार घंटा के लिए जंक्शन पर रोकना पड़ा। जब पीतांबरपुर-रसुईया के बीच लाइन क्लियर हुई। तब ट्रेन को चलाया गया। पदमावत, फैजाबाद आदि एक्सप्रेस ट्रेनें लेट हो गई। बुधवार की रात वाली ट्रेनें सुबह बरेली जंक्शन पहुंची। पूरी रात यात्री जंक्शन पर ट्रेनों के इंतजार में परेशान हुए। गुरुवार की सुबह 11 बजे के बाद कही ट्रेनों का संचालन पटरी पर आया। तब यात्रियों ने राहत की सांस ली।।
बरेली से कपिल यादव