अलीगंज मे नहाने के दौरान नदी मे डूबा बीटेक का छात्र, मौत

अलीगंज, बरेली। जनपद के थाना अलीगंज क्षेत्र के रौतापुर घाट पर रामगंगा मे बुधवार सुबह नहाने के दौरान बीटेक का छात्र अजय (22) डूब गया। साथियों ने उसको बचाने का प्रयास किया लेकिन नहीं असफल रहा। सूचना पर गई पुलिस, प्रशासन, स्थानीय गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम ने तलाश की। शाम को शव मिला। अजय गांव महोबा का निवासी था। ग्रामीणों के मुताबिक, महोबा के दिनेश उर्फ मनोहर लाल का बेटा अजय बुधवार सुबह साथियों संग रामगंगा में रौतापुर घाट पर नहाने गया था। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया। डूबने लगा तो साथियों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन नही बचा सके। इसके बाद साथियों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर परिजन के अलावा पहुंची पुलिस ने राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। राज्य आपदा प्रबंधन बल (एसडीआरएफ) की टीम को बुलाया गया। टांडा गांव से अनुभवी गोताखोरों को भी बुलाया गया। तलाश अभियान शुरू किया गया। इस दौरान वहां एसडीएम आंवला, सीओ आंवला और एडीएम (वित्त एवं राजस्व) मौजूद रहे। सीओ आंवला हेमंत उपाध्याय ने बताया कि बीटेक के छात्र का शव मिल गया है। उसको पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। इकलौता बेटा जयपुर में करता था नौकरी : पड़ोसी ने बताया कि अजय परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी तीन बहने हैं। वह बीटेक की पढ़ाई के साथ जयपुर मे नौकरी भी करता था। 22 जुलाई को छुट्टी पर गांव आया था। उसके माता-पिता यहां के मूल निवासी है लेकिन जयपुर मे रहते है. पिता जयपुर मे छोले-कुल्छे बेचते हैं। मौत की सूचना पर वे भी लौट आए है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *