गुरु पूर्णिमा पर श्रृद्धालुओं ने रामगंगा में किया स्नान

शिवपुरी, बरेली। गुरु पूर्णिमा पर रामगंगा के मुड़किया फिरोजपुर घाट पर मेला लगा और श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। सुबह से ही भीड़ उमड़ पड़ी। आसपास व दूर दराज गांवों से आये श्रृद्धालुओं ने रामगंगा श्रद्धा और आस्था के साथ डुबकी लगाई। मेले में दुकानदारों ने चाट पकौड़ी, खेल खिलौने मिठाई आदि के स्टाल लगाये। महिलाओं ने मीना बाजार में जमकर खरीददारी की, बच्चों ने खिलौने झूलें और मिठाइयों का आनंद लिया। शिवपुरी के कैलाश गिरी घाट पर श्रृद्धालुओं ने रामगंगा में स्नान कर प्रसाद चढ़ाया। जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया गया जिसमें कैलाश गिरी मंडी, परमहंस आश्रम, विसौटे देवी आश्रम, हरिबाबा मंदिर आदि स्थानों पर भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। वही बरसेर के शिव मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया, इससे पहले श्रीराम चरित मानस पाठ कराया गया। एसडीआरडी स्कूल मे गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया : बहेड़ी। एसडीआरडी इंग्लिश मीडियम स्कूल में गुरु पूर्णिमा मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान शानदार प्रस्तुति दी। एसडीआरडी स्कूल में गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने गुरु के महत्व को बताते हुए शानदार प्रस्तुति की। श्लोक वाचन, सामूहिक नृत्य और गीतों ने सभी का मन मोह लिया। अंत में बच्चों ने शिक्षकों को पुष्प भेंटकर सम्मानित किया। प्रिंसिपल नीलम सक्सेना ने गुरु के महत्व को बताया। प्रबंधन समिति के प्रतीक ढींगड़ा और ललित पिपलानी ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *