अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते नवनियुक्त बसपा जिलाध्यक्ष

उरई (जालौन) बसपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हीरालाल चौधरी ने जनपद जालौन में आते ही बसपा के नेताओं के साथ शहर के अम्बेडकर चौराहा पर पहुंच कर वहां पर स्थापित डा. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बसपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हीरालाल चौधरी के साथ में पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी, ब्रजेश जाटव, उदयवीर दोहरे, श्यामसुन्दर आदि पदाधिकारियों एवं पार्टी जनो के साथ डा. अम्वेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद नवनियुक्त बसपा के जिलाध्यक्ष हीरालाल चौधरी का बसपा के दर्जनों नेताओं व कार्यकर्ताओं फूल मालायें डालकर जोरदारी के साथ स्वागत किया।इस दौरान उन्होंने कहा कि बसपा सुप्रीमो ने जो जिम्मेदारी सौपी है उस पर पूरी तरह अमल करते हुए पार्टी संगठन को मजबूत कर एकजुटता लाने का काम किया जायेगा तथा सभी कार्यकर्ताओं के सम्मान में कमी नहीं आने दी जायेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट जाने के निर्देश दिये जिससे बसपा सुप्रीमो मायावती के हाथों को मजबूत कर दिल्ली की कुर्सी तक पहुंचाया जा सके।

अभिषेक कुशवाहा जालौन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।