अमृत तिरंगा यात्रा रैली मे जिलाधिकारी ने स्वयं उपस्थित होकर लोगों को किया जागरूक

*कलेक्ट्रेट कार्यालय से शिव चौक मीनाक्षी चौक नुमाइश ग्राउंड मुजफ्फरनगर तक अमृत तिरंगा यात्रा निकाली गई…………. जिलाधिकारी

*आजादी का अमृत महोत्सव मनाएंगे घर-घर तिरंगा फहराएंगे………… जिलाधिकारी

*13 से 15 अगस्त तक अपने-अपने घर पर राष्ट्रध्वज लहराकर बढ़ाएं देश का मान………… जिलाधिकारी

*हर घर तिरंगा राष्ट्रीय गौरव का आयोजन प्रत्येक नागरिक को इससे जुड़ना चाहिए………. जिलाधिकारी

*राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग जाएं
चलो हर घर तिरंगा फहराएं…… जिलाधिकारी

मुजफ्फरनगर – देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आव्हान पर पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, इसी क्रम में आज जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के नेतृत्व में अमृत तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ कलेक्ट्रेट कार्यालय से किया
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा पूरा देश आजादी का अमृत महा उत्सव मना रहा है 11 अगस्त से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह अभियान मनाया जा रहा है जिस के क्रम में आज अमृत तिरंगा यात्रा मुजफ्फरनगर आयोजन किया गया जिसमें बढ़-चढ़कर अधिकारियों एवं स्कूली बच्चों ने भी हिस्सा लिया यह तिरंगा यात्रा हमारे राष्ट्र के प्रति प्रेम का गौरव बढ़ाए जाने के लिए किया गया। जिलाधिकारी ने कहा स्वतंत्रता सप्ताह’ के अन्तर्गत ‘हर घर तिरंगा’ का विशेष आयोजन किया जा रहा है, इसमें हर जनपदवासी को सहभाग करना चाहिए आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत 13 से 15 अगस्त तक अपने-अपने घर पर राष्ट्रध्वज लहराकर बढ़ाएं देश का मान।अपने घर पर तिरंगा फहराएं आजादी का अमृत महोत्सव मनाएं , जब जब झोंका हवा का आता है, हमारा तिरंगा लहराता है। #HarGharTiranga अभियान को सफल बनाने में जुट जायें,और संकल्प लें कि उन के सम्मान में इस वर्ष देश के हर घर पर तिरंगा फहरेगा।

जिलाधिकारी ने तिरंगा यात्रा और देशभक्ति के राष्ट्र प्रतिक प्रति देश प्रेम भावना का दिया संदेश सभी अधिकारी कर्मचारियों ने अमृत यात्रा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और आजादी का अमृत महोत्सव महा मनाया 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा इसमें अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करें और तिरंगा लगाए जाने के लिए प्रेरित करें। अमृत तिरंगा यात्रा में युवाओं ने भी पर चढ़कर हिस्सा लिया तिरंगा यात्रा को सफल बनाया

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार मिश्र सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार एसडीएम सहित अन्य अधिकारी गणमान्य व्यक्ति एवं स्कूली बच्चे आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *