अब कुछ भी खरीदना नही होगा, स्कूल से बच्चों को मिलेगी स्टेशनरी

बरेली। गुरुवार को जनपद के ब्लॉक भदपुरा के प्राथमिक विद्यालय बौरिया मे सभी बच्चों के लिए एक साझा स्टेशनरी बॉक्स बना दिया। जहां पर स्टेशनरी की सुविधा मिल सकेगी। जिसमें सभी बच्चों के लिए स्टेशनरी का सामान मिलेगा। स्टेशनरी प्रयोग करने के बाद स्टेशनरी बॉक्स में जमा कर सकेंगे। स्कूल के बच्चे को ही इसकी जिम्मेदारी दी गई है। विद्यालय की सहायक अध्यापक राखी गंगवार ने बताया कि इससे बच्चे दुकान पर सामान खरीदने नहीं जाएंगे और सामान यूज करने के बाद वापस उसी डिब्बे मे रख देगे। इससे बच्चों में सामान का सही उपयोग करना और साझा करने की भावना का भी विकास होगा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *